फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guru Gobind Singh Shabad Kirtan Gunje on the light festival

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर गूंजे शबद कीर्तन

Sat, 16 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 16 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Shabad Kirtan Gunje on the light festival
गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की धूम शहर के गुरुद्वारों में रही।  कई दिनों से चल रहे आयोजनों में रागीजनों ने भाग लिया और संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा पर शहर तथा बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। शाम को गुरुद्वारा रोशनी में जगमगाया और आकर्षक आतिशबाजी की गई।सप्ताह भर से चल रहे आयोजनों का समापन भी हुआ।
विज्ञापन

 शनिवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में भव्य सजावट की गई। गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर्व के उपलक्ष्य में सप्ताह भर से आयोजन किए जा रहे थे। नौ जनवरी से प्रभातफेरी की शुरूआत की गई। इसमें सरदार कुलदीप सिंह, प्रतिपाल सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, प्रिंसी सलूजा के साथ सुरजीत एंक्लेव एवं आर्यनगर की साध संगत की ओर से भी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शिल्पा, शब्द की शुरूआत कराने वाली राज मल्होत्रा, सुरेंद्र कौर, इंद्रजीत सिंह हुड़ा, विक्की मल्होत्रा का सहयोग रहा। इसके बाद 13 जनवरी को गुरुद्वारा प्रांगण में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। श्री गुरू ग्रंथ साहब के पास अखंड पाठ की सेवा बहन महेंद्र कौर बग्गा की ओर से की गई। 16 जनवरी को अखंड पाठ के समापन के साथ ही कानपुर से आए रागी जत्था के सरदार अमरीक सिंह, फीरोजाबाद के सरदार हरमिंदर सिंह, करनैल सिंह, मित्ती सलूजा ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। इसके बाद  गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरवंश सिंह मल्होत्रा, सचिव राजेंद्र सिंह बग्गा ने साध संगत को बधाई दी। श्रद्धालुओं ने अटूट  लंगर चखा। रात्रि को ज्ञानी जी के संकीर्तन के साथ ही बच्चों ने कविता पाठ किया। संचालन सरदार बलवंत सिंह सलूजा ने किया। व्यवस्थाओं को गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार राजेंद्र सिंह मल्होत्रा एवं खजांची सरदार सुजान सिंह ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed