फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   GST team finds discrepancy in stock at chemical firm, issues notice

Firozabad News: केमिकल फर्म में जीएसटी टीम को स्टॉक में मिला अंतर, थमाया नोटिस

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
GST team finds discrepancy in stock at chemical firm, issues notice
टीम की कार।  - फोटो : टीम की कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नगर के मोहल्ला बड़ी छपैटी स्थित एक केमिकल फर्म पर मंगलवार को सर्वे को पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीम की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। सर्वे और दस्तावेजों की जांच के बाद स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है, जिसके चलते विभाग ने डीसी केमिकल फर्म के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संजीव सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के बड़ी छपैटी में संचालित मैसर्स डीसी केमिकल के खिलाफ विभाग को लगातार टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। सेंट्रल जीएसटी और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने फर्म के सर्वे के दौरान अधिकारी कई घंटों तक स्टॉक और खरीद-बिक्री के रजिस्टरों को खंगालते रहे।
विज्ञापन

जांच के दौरान फर्म के जीएसटी प्रपत्रों (पेपर्स) में जितना स्टॉक दिखाया गया था, धरातल पर उसकी मात्रा काफी कम पाई गई। कागजों में मौजूद माल और वास्तविक स्टॉक के बीच का यह बड़ा अंतर सीधे तौर पर टैक्स चोरी की ओर इशारा कर रहा है। अधिकारियों ने मौके पर ही स्टॉक की गणना कर विसंगतियों की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीएसटी विभाग ने फर्म स्वामी को औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने संचालकों से स्टॉक में आई इस कमी पर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed