{"_id":"681e45de70779bb3a608fd21","slug":"grp-rpf-conducted-checking-campaign-at-railway-station-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-148008-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जीआरपी, आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जीआरपी, आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
Fri, 09 May 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म पर सतर्कता बरतते जीआरपी व आरपीएफ संवाद
टूंडला। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। संयुक्त रूप से चलाए अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले रेलयात्रियों पर कड़ी नजर रखी। साथ ही उनके सामनों की सघन चेंकिग की।
टूंडला रेलवे स्टेशन प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार है। जहां से प्रतिदिन देशी, विदेशी 10 से 12 हजार रेलयात्री आवागमन करते हैं। भारत पाकिस्तान के बीच जंग के हालातों एवं आतंकी घटना होने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान सभी प्लेटफॉर्मों, रेलवे पुल, स्टेशन स्थित कार्यालयों, बुकिंग विंडो, यात्री विश्राम गृह, सर्कुलेंटिग एरिया आदि क्षेत्रों में चलाया गया। जीआपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने व जाने वाले रेलयात्रियों की निरंतर चेंकिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी रेलयात्री पर शक होने पर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक अनेक सिंह, आरपीएफ विनोद गौतम सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहा।