फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   growing crack of Tundla ROB, NHAI is awaiting crash

आरओबी में बढ़ रही दरार, एनएचआई कर रही हादसे का इंतजार

Thu, 06 Oct 2016 01:40 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Thu, 06 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
growing crack of Tundla ROB, NHAI is awaiting crash
आरओबी में बढ़ रही दरार, एनएचआई कर रही हादसे का इंतजार - फोटो : Amar ujala
चार दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त आधी लेन से गुजारे जा रहे भारी वाहन

हाइवे पर टूंडला ओवरबिज में आई दरार पिछले चार दिनों से बढ़ती जा रही है। चार दिन बाद भी एनएचएआई ने अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है। इसके विपरीत क्षतिग्रस्त ब्रिज की लेन के आधे भाग से भारी वाहनों को गुजारा जा रहा है।
 आगरा-फीरोजाबाद हाईवे के आगरा-फीरोजाबाद लेन पर गत शनिवार सायं वाहन गुजरने के दौरान अचानक मोटी दरार आ गई थी। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने बैरीकेडिंग करते हुए आवागमन को फीरोजाबाद-आगरा लेन से गुजारा था। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के चलते एनएचएआई ने आगरा-फीरोजाबाद लेन की आधी सड़क से वाहनों को गुजारना शुरू कर  दिया था।
विज्ञापन

 आलम यह है कि ब्रिज में दरार के बढ़ने के साथ ही ज्वाइंट से एक गार्डर के साथ करीब एक फीट सड़क टूटकर धसक गयी है। ब्रिज के इस लेन में वाहनों के गुजरने के लिए बनाए गए दो तिहाई हिस्से में दरार है, मात्र एक तिहाई बचे हिस्से से भारी वाहनों को गुजारा जा रहा है। लगातार बढ़ रही दरार से खतरा बढ़ रहा है। अगर कोई हादसा हुआ तो पुल के नीचे लगने वाली दुकानों व ग्राहकों की जान को खतरा हो सकता है। हालांकि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसबी सिंह ज्वाइंट पर दरार आने को अधिक खतरा नहीं मान रहे हैं। मौके पर मौजूद एनएचएआई कर्मचारियों ने बताया कि पुल का सर्वे चल रहा है संभवत: गुुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed