फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   groom got married another place After receiving more dowry in Firozabad victim family filed case against him

बरात की तैयारी कर रहा था परिवार: दूल्हे ने दूसरी जगह कर लिया निकाह, धरे रह गए दुल्हन के अरमान; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 10 Feb 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 08:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद में परिवार के लोग बरात की तैयारी कर रहे थे। उधर, दूल्हे ने दूसरी जगह कर निकाह कर लिया। सुना तो दुल्हन के अरमान धरे रह गए। पीड़ित परिवार ने दूल्हे व परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
groom got married another place After receiving more dowry in Firozabad victim family filed case against him
निकाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी युवती का निकाह अलीगढ़ जिला निवासी एक युवक से तय हुआ था। लड़की के भाई ने मंगनी में नकदी और आभूषण भी दिए थे। लड़केवालों को दूसरी जगह से अतिरिक्त दहेज मिलने लगा तो यहां से रिश्ता तोड़ दिया। दूसरी जगह निकाह कर लिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। इस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला रसूलपुर थाना के मशरूरगंज का है। यहां के निवासी सुहेल खान ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन का निकाह फैजान उल्लाह निवासी जंगलगढ़ी, बाईपास रोड, रोमानिया मस्जिद, देहली गेट, अलीगढ़ के साथ तय हुई थी। मंगनी की रस्म में दो लाख रुपये नकद और आभूषण दे दिए। 

विज्ञापन

बरात लाने से कर दिया इंकार

शादी में अब सिर्फ 19 दिन ही बचे थे। एक मार्च 2024 को बारात आनी थी। अब दूल्हा पक्ष ने फोन करके कहा कि उसके बेटे की शादी में दूसरी लड़की से तय हो गई है। वह लोग 15 लाख नकद और कार दे रहे हैं। सुहेल ने इतना इंतजाम न होने की बात कही तो दूल्हा पक्ष ने निकाह तोड़ दिया। बारात लाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

इतना ही नहीं दूल्हे ने एक फरवरी को निकाह भी कर लिया। परिवार के साथ हुई धोखाधड़ी और मंगनी के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में अलीगढ़ निवासी फैजान, अयय्या बेगम, फरहन, फरहन की पत्नी, शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed