{"_id":"63eb670d6aa3eeea470384d3","slug":"grand-procession-of-lord-bhole-will-come-out-on-mahashivratri-firozabad-news-c-25-1-61216-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भगवान भोले की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भगवान भोले की भव्य शोभायात्रा
Tue, 14 Feb 2023 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निकलेगी भगवान भोले की भव्य शोभायात्रा
श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से छारबाग स्वर्गाश्रम पर होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति स्वर्गाश्रम छारबाग पर दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी को यज्ञशाला में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। 18 फरवरी को सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. डीआर वर्मा ने कहा कि दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित होगा। 17 फरवरी को सुबह दस बजे छारबाग स्वर्गाश्रम प्रांगण स्थित यज्ञशाला मेें हवन यज्ञ आयोजित होगा। रात्रि में जादूगर देव एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जबकि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह दस बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। एक दर्जन झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा छोटा चौराहा,घंटाघर से होकर बजरिया,सब्जी एवं गल्ला मंडी, लोहामंडी चौराहा, चंद्रवार गेट खोया मंडी, श्यामनगर, रामनगर, निषाद राज पार्क चौराहा से होते हुए मेला स्थल स्वर्गाश्रम पर समाप्त होगी। इस दौरान राममुरारी गुप्ता, नेतराम वर्मा, हरिओम गुप्ता, हजारीलाल गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता,अनुपम गुप्ता मौजूद थे।