{"_id":"f6a762b00bc0c3d3a7c12e36261ce455","slug":"grand-festival-of-faith-devotion-overflow-stream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलधारा महोत्सव में उमड़ा आस्था-भक्ति का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलधारा महोत्सव में उमड़ा आस्था-भक्ति का सैलाब
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दिगंबर जैन छदामीलाल जैन मंदिर में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा। गुरुवार को वार्षिक जलधारा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। श्रीजी के अभिषेक को देखने दूर-दूर से भक्त आए। भक्तिभाव से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। शाम को मेले का आयोजन भी किया गया।
शहर के सुप्रसिद्ध मंदिर छदामीलाल में जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर से मंदिर में सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। इंद्र गाजेबाजे के साथ जल लेकर पहुंचे। मंत्रोच्चारण कर विधिविधान के साथ आदिनाथ भगवान का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद प्रक्षाल को भक्तों ने मस्तिष्क पर लगाकर स्वयं को धन्य बनाया। मंदिर में करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ रही। टूंडला, फीरोजाबाद, एटा, आगरा से भी लोग जलधारा देखने आए। जलधारा देखने के बाद मेल में भीड़ उमड़ी। चाट पकौड़ी एवं आईसक्रीम की स्टॉलों पर खासी भीड़ रही। बच्चों ने झूले का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम में महावीर जैन, ललतेश जैन, अरुण जैन, अजय कुमार जैन, प्रमोद राजा, पीके झिंदल, हजारीलाल जैन, सजय जैन पीआरओ, जितेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।