Firozabad News: जनसेवा केंद्र में घुसकर दबंगों ने काटा तांडव, दुकानदार को पीटा; फायरिंग कर फैलाई दहशत
फिरोजाबाद में जनसेवा केंद्र में घुसकर दबंगों ने जमकर तांडव किया। दुकानदार और उसके भाई को पीटा। विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैलाई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दबंगों ने जनसेवा केंद्र में घुसकर हमला बोल दिया। संचालक व उसके भाई को पीटा। साथ ही फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ितों ने बताया कि दुकान के अंदर रखा फर्नीचर और शीशे आदि भी तोड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दुकान पर घुसकर दबंगों ने बोला हमला
घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद चौराहे की है। यहां संदीप कुमार एवं शिवकुमार झा की फोटो स्टेट और कंप्यूटर सेंटर की दुकान है। दोनों भाई दुकान पर बैठे थे। इसी बीच चार-पांच युवक आए। उन्होंने दोनों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। दुकान में रखा सामान व शीशा आदि तोड़ दिए।
यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
पीड़ितों ने बताया कि विरोध करने पर नामजद युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। इससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों भाइयों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर एसओ कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर वहां से भाग गए थे।
यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची
मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
दुकानदार शिवशंकर ने दुकान पर हमला व मारपीट करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। घटना के पीछे दोनों पक्षों में रुपये-पैसे के लेनदेन का मामला प्रकाश आया है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि घटना में शामिल पांच युवकों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग की घटना से उन्होंने इंकार किया।