{"_id":"57f55f6d4f1c1b5d4826fca1","slug":"goodwill-message-delivered-by-the-international-cyclist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट ने दिया सद्भावना का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट ने दिया सद्भावना का संदेश
Amar ujala
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट ने दिया सद्भावना का संदेश
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर अराजकता दूर करने की आमजन से अपील
सपा के ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी का संदेश लेकर आए अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट हीरालाल यादव ने जनता को सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने गांधीपार्क में सद्भावना का संदेश देते हुए हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन धर्म के लोगों को वृक्ष भेंट किया। गांधीपार्क में वृक्षारोपण करने के साथ समाज में फैल रही अराजकता को दूर करने की अपील की।
सीएम अखिलेश यादव का संदेश लेकर आए हीरालाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर पूरे प्रदेश भर में रिकार्ड वृक्षारोपण हुआ है। पौधे लगाकर प्रदूषण नियंत्रित किया जा सकता है। स्वच्छता अभियान पर कहा कि सफाई रहने से बीमारियां नहीं होतीं। जिलाध्यक्ष अमोल यादव, भूरी सिंह यादव, नितिन वर्मा, इंद्रवती यादव, अनिल यादव, सोनू पारकर, हर्षवर्धन खुराना, हाशिम मंसूरी आदि रहे।