फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goods will not be available without mask, action will be taken against the shopkeeper

बिना मास्क के नहीं मिलेगा सामान, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई

Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Goods will not be available without mask, action will be taken against the shopkeeper
बिना मास्क के नहीं मिलेगा सामान, दुकानदार पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, फिर भी अधिकांश लोग बिना मास्क नजर आ रहे हैं। यह लापरवाही सुहागनगरी के लिए खतरे का संकेत हैं। दुकानदारों को हिदायत देने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। हिदायत दी कि बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को सामान न दें। यदि नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। ठेल विक्रेताओं को निर्देश दिए कि दस्तानों और मास्क का प्रयोग करें। बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान न दें। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि वह भीड़ न लगने दें। दुकान के बाहर बेरिकेट लगाएं। गोला बनाकर सामाजिक दूरी का पालन कराएं। गांधी पार्क चौराहा के निकट रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सामाजिक दूरी का पालन करने, कोविड हेल्प डेस्क का संचालन करने के निर्देश दिए। दुकानदारों को कहा कि यदि बिना मास्क के सामान बिक्री करते हुए पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मास्क नही तो सामान नहीं का बोर्ड भी चस्पा कर लें। प्रशासनिक अधिकारियों ने 200 लोगों को मास्क का वितरण किया। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि अभी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। दो, चार दिन बाद फिर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed