फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass export unit operators sought relief package from the Centre

Firozabad News: कांच निर्यात इकाई संचालकों ने केंद्र से मांगा राहत पैकेज

Wed, 06 Aug 2025 06:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Aug 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Glass export unit operators sought relief package from the Centre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ग्लास मैन्यूफैक्चर एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से चार बिंदुओं पर तत्काल राहत पैकेज संबंधी सहूलियत देने की मांग की है। इस आशय की एक बैठक बुधवार को मुकेश बंसल टोनी की अध्यक्षता में हुई।
अमेरिकी टैरिफ की मार से फिरोजाबाद का कांच हस्तशिल्प निर्यात कारोबार लडखड़ा गया है। करोड़ों की लागत के आर्डर अधर में फंस गए हैं। वहीं 100 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले कांच आयटम समुद्री सीमा से सटे देशों में अटके हुए हैं। ताजा स्थिति को लेकर बुधवार को शहर के कांच हस्तशिल्प निर्यात इंडस्ट्रीज संचालकों की एक बैठक औद्योगिक आस्थान में हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी ने की। आपसी राय मशविरा के बाद एसोसिएशन की ओर से एक पत्र पुन: केंद्र सरकार को भेजा गया है। जिसमें निर्यात प्रोत्साहन एवं टैक्स सब्सिडी योजना दोबारा शुरू करने, अमेरिका से उच्च स्तरीय व्यापार समझौता के प्रयास,हस्तशिल्प इंडस्ट्रीज को राहत पैकेज देने के अलावा ओडीओपी योजना में चयनित जिलों के हस्तशिल्प कारोबार को रणनीति सहयोग की अपील की गई है। बैठक में एक्सपोर्ट एसोसिएशन के सरवर हुसैन, गगन सचदेवा, राजेंद्र गुप्ता, विनीत जैन और शरद चंद्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed