{"_id":"671a9dc258859fd3d7039865","slug":"glass-chair-and-stone-base-lantern-will-enhance-beauty-in-foreign-countries-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-135933-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विदेशों में शोभा बढ़ाएगी कांच की कुर्सी और स्टोन बेस लालटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विदेशों में शोभा बढ़ाएगी कांच की कुर्सी और स्टोन बेस लालटेन
Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा में लगे ईपीसीएच मेले से लौटे शहर के कांच हस्तशिल्पी व निर्यातक उत्साहित हैं। यूरोपियन देशों के ग्राहकों द्वारा कुछ खास किस्म के आयटम के नमूने तैयार कराने के ऑर्डर दिए गए हैं। इसमें कांच की कुर्सी, स्टोन बेस लालटेन, मानव आकृतियां व नई डिजाइन के किचिनवेयर के नमूने मांगे हैं। कांच हस्तशिल्पियों और निर्यातकों को इन नमूनों के जरिए 25 से 30 करोड़ तक के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। 17 से 22 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रो मार्ट में आयोजित एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) मेला शहर के कांच हस्तशिल्पियों और निर्यातकों के लिए कारोबारी दृष्टि से बेहद खास रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार मेले में भाग लेकर लौटे हस्तशिल्पियों और निर्यातकों के अनुसार यूरोपियन देशों के ग्राहकों ने लाइटिंग, डेकोरेशन और रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाले कुछ खास किस्म के आयटमों के नमूने तैयार कराने को कहा है। उम्मीद है कि इन आयटमों के जरिए फिरोजाबाद के कांच उद्योग जगत को आने वाले दिसंबर-जनवरी तक 25 से 30 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर हासिल होंगे।
इन आयटमों के ऑर्डर देंगे हस्तशिल्प कारोबार को रफ्तार
कांच के बोटिव (टी लाइट) किचिन जार, कॉफी टेबिल, कांच की कुर्सी, कांच की मेज, टेबल लैंप, हैंगिग बॉल के अलावा ग्लास बुड निर्मित किचिन वेयर, होटल एसेसरीज और लकड़ी व पत्थर के बेस वाले अन्य डेकोरेशन आयटम।
-- -
यूरोप में जड़ें मजबूत कर रहे कांच कारोबारी
फिरोजाबाद के परंपरागत कांच की मांग वाले अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी के अलावा इस बार यूरोप के अन्य देशों ऑस्ट्रिया, ग्रीस, लातविया, फिनलैंड और स्लोवेनिया आदि देशों के ग्राहक भी ईपीसीएच मेले में आए थे। इन देशों के कारोबारियों ने स्थानीय कांच उद्यमियों और हस्तशिल्पियाें से नमूना तैयार कराने के लिए बिजनेस ड्राफ्ट साइन किए हैं।
विज्ञापन
-- -
ईपीसीएच मेले में इस बार कई नए देशों के प्रतिनिधि भी आए। उम्मीद है कि यूरोप में कांच उद्योग की जड़ें और मजबूत होंगी। फिलहाल हम कुछ खास आयटम के नमूना तैयार कर ऑर्डर के लिए विदेशी ग्राहकों के पास भेजेंगे।
सरवर हुसैन, कांच हस्तशिल्पी व निर्यातक
-- --
कांच की कुर्सी, टेबल और ग्लास-बुड आयटम के अलावा बोटिव आयटम के ऑर्डर मिलना तय है। विदेशी ग्राहकों ने कुछ डिजाइन पर आधारित कांच आयटम तैयार कराने को कहा है। आने वाले दिसंबर-जनवरी में करोड़ों के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
नितिन बंसल, ओके ग्लास इंडस्ट्रीज