फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   glass bangle industry,

छह कांच इकाइयों में थमा उत्पादन

Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
glass bangle industry,
फिरोजाबाद। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आर्डर की कमी और गैस फर्नेस व अन्य मरम्मत कार्य के कारण नगर की छह कांच इकाइयों में उत्पादन बंद है। निर्यातकों के अनुसार, कांच आयटम की दरें बढ़ जाने के कारण कारखानों में आर्डरों की कमी हुई है।
विज्ञापन

शहर के करीब 14 कारखानों में माउथ ब्लोइंग के जरिये अच्छी गुणवत्ता वाले कांच हैडीक्राफ्ट उत्पाद तैयार होते हैं। इन कारखानों में खास तौर पर अमेरिका और यूरोपीय देशों में निर्यात होने वाले कांच के फ्लावर पॉट, कैंडल स्टैंड, क्रिसमस डेकोरेशन आयटम के अलावा हैगिंग लाइट्स के उत्पाद आयटम तैयार होते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध व अंतरराष्ट्रीय व स्थानीय कांच बाजारों में मंदी है। गत छह माह में नेचुरल गैस की दरें 20 से 25 प्रतिशत बढ़ने से कच्चे माल की कीमतें दोगुनी हो चुकीं हैं। इस कारण माउथ ब्लोइंग कांच आयटम की कीमतें भी बढ़ीं हैं। ऐसे में विदेशी व देश के बड़े शहरों से कांच आयटम के आर्डर नहीं मिल रहे। इस कारण फिरोजाबाद में संचालित करीब छह माउथ ब्लोइंग इकाइयों में उत्पादन का पहिया थम गया है। कांच आयटम के सप्लायर व श्रमिक ठेकेदारों के मुताबिक कारखानों में कामबंदी के कारण करीब दो हजार से अधिक कामगार आगामी त्योहारों से पूर्व बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक ग्लास वर्क्स,इलेक्ट्रोनिक्स ग्लास वर्क्स, हाईलाइट ग्लास वर्क्स,जगदंबा ग्लास वर्क्स, क्वालिटी ग्लास वर्क्स, एस.आर. ग्लास वर्क्स कामबंदी के हालत हैं। कामबंदी के कारण ही कारखानों एवं एक्सपोर्ट-सप्लायर्स के यहां काम करने वाले 2000 से अधिक कामगार त्योहार से पूर्व बेरोजगारी का संकट झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छोटे सिंह, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ग्लास सप्लायर्स एसोसिएशन
बाजार में आर्डरों की कमी के साथ ही कई कारखानों में फर्नेस मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित है। कुछ दिनों की कामबंदी के कारण कर्मचारी अथवा कामगारों को काम से बाहर करना गलत है। हमें इस समय नेचुरल गैस की दरों में हुई बेतहासा बढ़ोतरी के कारण ज्यादा परेशानी है।
- प्रमोद कुमार, भागीदार-संचालक जगदंबा ग्लास वर्क्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed