फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girls dragged into millet fields by bully In Firozabad who were on their way to party

UP: दावत पर जा युवतियों को बाजरे के खेत में घसीट ले गए दबंग, विरोध करने पर पीटा और जेवर-नकदी लूटी

Mon, 02 Oct 2023 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 06:24 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दावत पर जा युवतियों को दबंग बाजरे के खेत में घसीट ले गए। विरोध करने पर पीटा और जेवर-नकदी लूट ली। 

विज्ञापन
girls dragged into millet fields by bully In Firozabad who were on their way to party
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दावत में शामिल होने जा रहीं युवतियों को दबंगों ने बदनीयती के चलते जबरन बाजरा के खेत में खींच लिया। घटना का विरोध करने पर दबंगों ने परिजन व युवतियों को बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी कुछ युवतियां क्षेत्र में ही किसी दावत में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जब वह घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची। आरोप है कि तभी कुछ दबंगों ने उन्हें बदनीयती के चलते जबरन बाजरे के खेतों में खींच लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवतियों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर बचाव के लिए उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना का विरोध किया तो दबंगों ने युवतियों एवं उनके परिजन को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि दबंगों ने छेड़छाड़, पिटाई करने के अलावा उनके आभूषण भी लूट लिए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। लूटपाट, छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed