फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girlfriend murdered Akharam along with his lover

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी अखैराम की हत्या

Fri, 16 Apr 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered Akharam along with his lover
फिरोजाबाद/सिरसागंज। जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला नगला हीरे निवासी अखैराम की हत्या का सिरसागंज पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने अखैराम की प्रेमिका और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रेक पर फेंका था।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सिरसागंज थाना पुलिस ने 12 अप्रैल को रेलवे लाइन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरे निवासी अखैराम पुत्र रामगोपाल सिंह के रुप में की गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही शव परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर पुलिस ने जांच की थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि मैनपुरी जिले के थाना घिरौर के गांव नगला पीथे निवासी गुड्डी देवी के संबंध थे। गुड्डी देवी ने 15-16 साल पूर्व अपने पति को छोड़ दिया था। अखैराम गुड्डी देवी के साथ रहता था। इस बीच गुड्डी देवी के अवैध संबंध मुनेश पुत्र बसंत लाल निवासी कुढीना थाना सिरसागंज से हो गए। जिसका अखैराम विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखैराम को रास्ते से हटाने के लिए गुड्डी देवी ने मुनेश कुमार के साथ योजना बनाई। मुनेश कुमार ने अपने साथी शिवराम के साथ मिलकर अखैराम की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया था। इसके लिए गुड्डी देवी ने करीब 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी। सिरसागंज पुलिस ने पकड़े गए आरोपी गुड्डीदेवी, मुनेश कुमार और शिवराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed