फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl who went to graze goats was found raped and disfigured

Firozabad News: बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास मिली

Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl who went to graze goats was found raped and disfigured
टूंडला। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर बकरी चराने गई एक किशोरी बाजरे के खेत के पास बदहवास हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। परिजन सामूहिक दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दाेपहर तीन बजे बकरियाें को चराने खेतों पर गई थी। शाम 4.30 बजे वह गांव के बाहर बाजरे के खेत के पास बदहवास हालत में पड़ी मिली। कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। वह बकरी चराने खेतों की ओर गई थी। परिजन ने दुष्कर्म की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष नगला सिंघी कृपाल सिंह ने ग्रामीणों व परिजन से घटना को लेकर पूछताछ की।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि किशोरी को उपचार के लिए आगरा भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed