फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girl students learn tricks of self defense under Amar Ujala Aparajita campaign In Firozabad

अब नहीं डरेंगी बेटियां: फिरोजाबाद में अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत सीखे आत्मरक्षा के गुर

Tue, 18 Jul 2023 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 07:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बेटियां अब डरेंगी नहीं बल्कि मुकाबला करेंगी। उन्होंने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आत्मरक्षा के गुर सीखे। 

विज्ञापन
girl students learn tricks of self defense under Amar Ujala Aparajita campaign In Firozabad
Firozabad News: अमर उजाला अपराजिता के तहत आत्मरक्षा के गुर सीखती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेटियां उचक्कों के डर से शिक्षा नहीं छोड़ेंगी। क्योंकि अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की मुहिम के तहत लेबर कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, कटरा पठानान में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें करीब 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ ही इसका महत्व भी बताया गया।

विज्ञापन


छात्राओं को प्रशिक्षण मीना मंच के तहत चुनी गई पॉवर एंजिल हुमेरा और अलिशा नाज ने दिया। पॉवर एंजिल ने छात्राओं को पंचिंग, संकटकाल में बचाव, हाथ छुड़ाने और जवाबी हमले आदि का सही तरीका बताया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं के सामने यह करके भी दिखाया कि हमले के दौरान उन्हें कब और कैसे अपने हाथ, पैर का प्रयोग करना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के बीच से आए सवाल कि पीछे से होने वाले हमले व बाल पकड़े जाने की स्थिति में क्या करना चाहिए, के जवाब में कविता भारती ने बताया कि इस स्थिति में पहले बैठ जाना चाहिए। इसके बाद हमलावर रुख अपनाते हुए बताई गई टिप्स का प्रयोग कर जवाब देना चाहिए। 


यह भी पढ़ेंः- UP: पिता के सामने बेटे ने ब्लेड से काट लिया गला, गिरकर तड़पने लगा, मची चीख पुकार...वजह जानकर पुलिस भी हैरान

शिविर में सना, रहनुमा, तमन्ना, संजना, अल्फी, अंशिका, दिशा, फरहा, अंजली, आलिया, यश्वीन, खुशी, आदि छात्राओं ने आपस में अभ्यास भी किया। बता दें कि प्रशिक्षक कविता कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। वह और उनके सहयोगी, दोनों सितोरियो कराटे स्कूल से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ेंः- Sawan 2023: दो सौ वर्षों से आस्था का केंद्र बना शिवालय चांदेश्वर धाम, ईसन नदी के तट पर है स्थित

इस मौके पर प्रधानाचार्या कल्पना राजौरिया ने अमर उजाला की मुहिम अपराजिता की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजनों से लड़कियों में जागरूकता आती है। उनके भीतर से डर व झिझक दूर होती है। बेटियों को ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनना चाहिए। साथ ही अन्य लड़कियों को भी आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। समाज के प्रति सबकी जिम्मेदारी है। अन्याय के प्रति आवाज उठाना इसी का एक हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed