फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl student returning from coaching molested, accused in custody

Firozabad News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

Fri, 23 May 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl student returning from coaching molested, accused in custody
सांकेतिक
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर के पास कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस बुलाकर दो आरोपियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा जसराना के एक कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की शिक्षा ले रही है। शुक्रवार को वह अपने भाई के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। सेवापुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने बाइक को आगे लगाकर छात्रा की साइकिल को रोक लिया। युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा एवं उसके भाई ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर मचने पर अन्य लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस दोनों युवकों को लेकर कोतवाली पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया दो युवकों को कोतवाली लाया गया है। आरोप लगाने वाली छात्रा और परिजन कोतवाली नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed