फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl sexual harassment on pretext of marriage report lodged against seven including army personnel Firozabad

फौजी की घिनौनी हरकत: ट्रेन में युवती से की दोस्ती, फिर प्यार में दिया ऐसा धोखा; जानकर खौल उठेगा खून

Mon, 14 Aug 2023 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सेना के जवान समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रेलयात्रा के दौरान ट्रेन में दोस्ती हुई थी। आरोपी ने कई बार अवैध संबंध बनाए। 

विज्ञापन
Girl sexual harassment on pretext of marriage report lodged against seven including army personnel Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में ट्रेन में सफर के दौरान मथुरा की युवती की सेना में तैनात जवान से दोस्ती हो गई। फौजी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया तथा कई बार उससे दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से भी मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मथुरा निवासी पीड़िता दो वर्ष पूर्व प्रयागराज से लौट रही थी। प्रयागराज से मथुरा आते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात फौजी ओमवीर सिंह निवासी गांव गढ़ी धर्मी थाना नगला सिंघी टूंडला से हुई। वह सेना में लेह लद्दाख में तैनात है। दोनों के बीच बातचीत दोस्ती हुई जो कुछ समय में ही प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच गई। युवती का आरोप है कि आरोपी फौजी मथुरा छटीकरा उससे मिलने के लिए आया और वहां होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद टूंडला स्थित काका होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने 25 जून को शादी करने की बात कही। इस बीच वह अपने माता-पिता और फूफा के साथ उसके घर पर आया। 23 जून को वह अपना जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंचा। जहां उसके साथ फोटो भी खिंचाए। 

रात में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद भी उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 24 जून को उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने सेना के जवान ओमवीर सिंह, मां फूलवती, पिता शिवराम सिंह, भाई भगवान सिंह, छोटू, राहुल सिंह व फूफा सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आईजी के आदेश पर लिखी गई दुष्कर्म की रिपोर्ट
पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी फौजी के शादी से इन्कार करने पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, किंतु उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई सुनवाई तक नहीं हुई। तब वह आईजी आगरा के पास पहुंची। आईजी के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

आईजी के निर्देश पर सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराते हुए घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।-प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी टूंडला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed