फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl molested, two sides clashed, case filed

युवती के साथ छेड़छाड, दो पक्ष भिड़े, मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girl molested, two sides clashed, case filed
फिरोजाबाद। युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ मंगलवार को मोहल्ले के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। युवती ने इसकी जानकारी परिजन को दी। युवक की हरकतों का विरोध करते हुए परिजन आरोपी युवक के घर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों ने उत्तर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी की। इसके साथ ही युवती द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने युवक हिमेश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है दोनों पक्षों के बीच युवती से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग गया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed