फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Get your name included in the youth assembly voter list - ADM

युवा विधानसभा मतदाता सूची में शामिल कराएं अपने नाम-एडीएम

Wed, 09 Nov 2022 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Get your name included in the youth assembly voter list - ADM
विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए एडीएम अभिषेक कुमार सिंह स? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली में युवा मतदाता अपने नाम सूची में शामिल करा सकेंगे। बुधवार से शुरू हुआ अभियान 8 दिसंबर तक संचालित होगा।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत बुधवार नौ नवंबर को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की गई। शिकोहाबाद के बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय प्रांगण में इस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय शिकोहाबाद में छात्राओं, युवाओं, दिव्यांगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान आठ दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपने नाम शामिल करा सकते हैं। संचालन कल्पना राजौरिया ने किया। प्राचार्य गीता यादवेंदु ने आभार व्यक्त किया। एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने बीएलओ से कहा कि मृतकों के नाम सूची से हटाए जाने हैं और नए वोटरों को शामिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार हर्षवर्द्धन, नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है। 12, 20, 26 नवंबर तथा चार दिसंबर को विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नाम शामिल करा सकेंगे। अब आयोग ने एक जनवरी के अलावा अब एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्तूबर को जिनकी आयु 18 वर्ष की होगी वह भी नाम शामिल करा सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 1950 पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed