फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Germany Ambiente Fair: Suhagnagar's handicraft industry hopes to get orders worth Rs 200 crore

जर्मनी एंबियंते फेयर: सुहागनगरी के हस्तशिल्प उद्योग को दो सौ करोड़ के ऑर्डर की आस

Wed, 27 Dec 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Germany Ambiente Fair: Suhagnagar's handicraft industry hopes to get orders worth Rs 200 crore
फिरोजाबाद। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित होने वाले एंबियंते फेयर से फिरोजाबाद के कांच निर्यातकों एवं हस्तशिल्पियों को बड़ी आस है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगने वाले एंबियंते फेयर -2024 को लेकर उत्साहित शहर के कांच हस्तशिल्पियों को करीब 200 करोड़ के विदेशी आर्डर मिलने की उम्मीद हैं। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में परंपरागत रूप से लगने वाला एंबियंते फेयर कोविड काल 2019 के बाद लगातार तीन साल तक स्थगित रहा।पिछले साल 2022 से इस मेला की दोबारा शुरूआत हुई। जनवरी से फरवरी तक लगने वाले हस्तशिल्प मेला में प्रदेश में ओडीओपी योजना के तहत चिह्नित जिलों के हस्तशिल्पी भी प्रतिभाग करते हैं। वहीं एंबियंते फेयर की दोबारा शुरूआत होने से शहर के कांच हस्तशिल्पी एवं ग्लास-बुड व अन्य कांच आयटम के निर्यातक खासे उत्साहित हैं। कारोबारी दृष्टि से मुफीद मेला के जरिए शहर के कांच हस्तशिल्प उद्योग को करीब 200 करोड़ के आर्डर मिलने की उम्मीद हैं। यही कारण है कि अभी से ही करीब 22 हस्तशिल्पी व निर्यातकों ने फ्रैंकफर्ट मेले में प्रतिभाग के लिए इच्छा जताई है।
विज्ञापन

------
लगभग 200 करोड़ के आर्डर मिलने की उम्मीद
एंबियंते फेयर में भाग लेने के इच्छुक कांच हस्तशिल्पी आयटम का निर्यातकों की माने तो मेला में विश्व के करीब 100 से अधिक देशों के 15000 डेलीगेट्स और कारोबारी भाग लेंगे। मेला के जरिए लगभग 200 करोड़ रुपये के आर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--------
मेले में हस्तशिल्पियों के लिए अनुकूल माहौल-
हस्तशिल्प के जरिए तमाम तरह के खिलौना,लाईटिंग आयटम,घरेलु उपयोग की कलात्मक एवं स्वदेशी संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं तैयार करने वाले हस्तशिल्पियों के लिए एंबियंते फेयर बेहद खास है। इसके अलावा मेला में घरेलू साज-सज्जा के आयटम बनाने वाले विभिन्न देशों के हस्तशिल्पी इस मेला में अपने स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मेलों में लंबे समय के लिए मिल जाता है काम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले हस्तशिल्प मेले एमएसएमई कांच उद्योग के लिए मुफीद हैं। यहां स्टॉल लगाने से करोड़ों के आर्डर मिलने की आस रहती है। इससे स्थानीय कारीगरों, कच्चे माल के सप्लायर व छोटे हस्तशिल्पियों को रोजगार सुलभ होगा। - संदीप चतुर्वेदी कांच सप्लायर एवं डेकोरेटर

देश-विदेश में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेला के जरिए स्थानीय कांच हस्तशिल्पियों को फायदेमंद हैं। इससे हस्तशिल्पी व कारीगरों को लंबे समय के लिए काम मिल जाता है। एंबियंते फेयर को लेकर उत्साहित हैं। - राजन सिंह कांच हस्तशिल्पी

-----
जर्मनी में आयोजित होने वाले एंबियंते फेयर 2024 कांच हस्तशिल्प व निर्यातकों के लिए मुफीद है। मेले में प्रतिभाग अथवा अपने स्टॉल लगाने वाले हस्तशिल्पियों व उद्यमियों को नियमानुसार मिलने वाले सुविधाएं सुलभ होंगी। - दुष्यंत कुमार उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed