{"_id":"62040d5311e13f4095204c70","slug":"general-manager-rail-reprimanded-cds-cdg-and-station-superintendent-firozabad-news-agr523793437","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक रेल ने सीडीएस,सीडीजी और स्टेशन अधीक्षक को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक रेल ने सीडीएस,सीडीजी और स्टेशन अधीक्षक को लगाई फटकार
विज्ञापन
शिकोहाबाद- निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक रेल को ज्ञापन देते नीम खेरिया के लोग।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज प्रमोद कुमार ने डीआरएम रोहित चंद्रा के साथ शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन का बुधवार को निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने लोकेशन बॉक्स को चेक किया। इस दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारी सीनियर डिवीजन सिग्नल्स टेलीकॉम इंजीनियर (सीडीएस) अलीगढ़ प्रदीप स्वामी, सीनियर डिवीजन इलेक्ट्रीकल इंजीनियर (सीडीई) सतेंद्रपाल और स्टेशन अधीक्षक रमेशलाल को फटकार लगाई। कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक की गाड़ी समय से पहले सुबह साढे़ सात बजे ही स्टेशन पर आकर रुक गई। वह अपने निरीक्षण यान में ही सुबह नौ बजे तक रहे। इसके बाद स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने प्लेटफार्म से बाहर जाने वाले रास्ते को चेक किया। यहां तंबाकू और पान की पीक मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने टिकट खिड़की और कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट घर का निरीक्षण किया।
इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो का निरीक्षण किया। यहां उन्हें काफी खामियां मिली। रेलवे लाइन को भी चेक किया। यहां भी उन्हें कुछ कमियां मिली। स्टेशन पर गंदगी को देख कर नाराजगी जाहिर की। सहायक स्टेशन मास्टर के कार्यालय में पहुंच कर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर से जानकारी की। इस दौरान एक कर्मचारी को विद्युत खंबे पर चढ़ा कर और लाइन कटवा कर भी देखा। निरीक्षण में मिली खामियों के चलते उन्होंने कई अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआरएम रोहित चंद्रा और स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा के अलावा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।