{"_id":"65fbf8655cb9432dad0b82ed","slug":"gate-fell-along-with-pillar-while-playing-in-firozabad-child-died-after-being-crushed-many-children-injured-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेलते समय अचानक पिलर सहित गिर गया गेट, दबकर मासूम की मौत... कई बच्चे घायल; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेलते समय अचानक पिलर सहित गिर गया गेट, दबकर मासूम की मौत... कई बच्चे घायल; मची चीख पुकार
Thu, 21 Mar 2024 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:35 PM IST
सार
खेलते समय अचानक पिलर सहित गेट गिर गया। इसके नीचे दबकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि कई अन्य बच्चे घायल हैं। घटना से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
गोलू की फाइल फोटो एवं गिरा पड़ा गेट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां खेत पर की गई बाउंड्री पर गेट लगा था। खेलते समय मासूम बच्चे गेट पर झूलने लगे। इसी समय गेट पिलर सहित बच्चों के ऊपर गिर गया। दबने से एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई अन्य बच्चे घायल हैं।
विज्ञापन
घटना टूंडला कोतवाली क्षेत्र के नागऊ गांव की सुबह करीब 10 बजे की है। गांव निवासी विनोद कुमार ने खेत पर बाउंड्री करके गेट लगा रखा है। सुबह खेलते समय गांव के कुछ बच्चे गेट पर झूला झूल रहे थे। इसी बीच गेट पिलर सहित गिर गया। इसके नीचे सभी बच्चे दब गए। कर आठ वर्षीय गोलू की मौत हो गई। अन्य बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर वहां से निकल रहे लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। आठ वर्षीय गोलू के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बाकी बच्चे भी घायल थे। इससे पहले की गोलू को अस्पताल पहुंचाया जाता उसने दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बताया गया कि गोलू मूलरूप से शिकोहाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र था। वीरेंद्र, गुजरात के गांधीनगर में रहकर नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले गोलू और उसकी बड़ी बहन हिमांशी (13) को उसकी बुआ सुनीता देवी अपने घर ले आई थी। गोलू तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। छोटी बहन दिव्या माता-पिता के साथ रह रही है।