फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gas cylinder fire burned alive two children

गैस सिलेंडर में लगी आग से जिंदा जले दो बच्चे

Mon, 29 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 29 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder fire burned alive two children
शादी वाले घर में खाना बनाने के दौरान पाइप निकलने से रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों में दो बच्चे घिर गए और जलने से उनकी मौत हो गईं। घटना के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

ये हादसा सोमवार को सुबह आठ बजे थाना रामगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर पार्क सैलई गली नंबर सात में हुआ। मंगलवार को यहां रहने वाले प्रेमचंद्र के बेटे रंजीत का विवाह होना था। सोमवार को मंडप होने के कारण घर पर दावत की तैयारी चल रही थी और परिवार के लोग रसोई गैस की भट्टी पर खाना बनाने का कार्य कर रहे थे। हादसे के वक्त सिलेंडर पर सब्जी बनाने के लिए भगौना रखा था, अचानक भट्टी की ओर से पाइप निकल गया और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पास में ही शौचालय में शौच कर रहा प्रेमचंद का पुत्र डबलू (12) और छत से उतरकर आ रही कृपाल सिह की बेटी ममता (10) आग की चपेट में आ गई। किसी तरह से परिवारीजनों ने सिलेंडर को बंद किया, तब तक दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी की तैयारियां रुक गई। परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह, थानाध्यक्ष रामगढ़ मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां
अंबेडकर पार्क सैलई की घटना, मृत किशोर के बड़े भाई की थी शादी
फीरोजाबाद। शादी का घर और चारों ओर खुशियों की बहार। कई दिनों से दावत की तैयारी चल रही थी और सोमवार को तो सुबह से ही चहल पहल नजर आ रही थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि दो मासूम डबलू और ममता का काल इंतजार कर रहा है। घर के सभी लोग अपने कामों में लगे थे कि अचानक अचानक आवाज के साथ आग का रौद्र रुप नजर आया। आग की लपटें देख हर कोई उसे बुझाने में जुट गया वहीं इसकी चपेट में आकर दो मासूमों ने जान गवां दी। रिश्तेदार के यहां रुके लड़की पक्ष के लोग भी आ गए। हर तरफ कोहराम मचा था। हाथों पर मेहंदी रचाए दुल्हन भी ससुराली की चौखट पर पहुंच गई। घर का नजारा देख वह बदहवास हो गई। घर में हर कोई गम में डूबा था और आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहेे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच भाइयों में सबसे छोटा था डबलू
अंबेडकर पार्क सैलई निवासी मजदूरी करने वाले प्रेमचंद्र के पांच पुत्रों में डबलू सबसे छोटा था। प्रेमचंद्र ने बताया कि सबसे बड़े पुत्र रवि का विवाह कर दिया है वह रंजीत का विवाह कर रहा था। इससे छोटे सूरज और बबलू हैं।


छह भाइयों के बीच अकेली बहन थी ममता
प्रेमचंद्र के पांच बेटे तथा उसके छोटे भाई कृपाल सिंह के एक बेटा रोहित तथा एक बेटी ममता थी। छह भाइयों के बीच ममता अकेली थी।

बसपा एवं भाजपा नेताओं ने बंधाया ढांढस
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। आग से दो चचेरे भाई बहनों के जिंदा जलने की घटना के बाद बसपा एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सैलई में पहुंचा। पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के साथ उनको दस-दस लाख की सहायता राशि की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अंबेडकर पार्क सैलई में पहुंचा। सभी ने पीड़ित दोनों परिवारों को ढांढस बंधाने के साथ प्रशासन से दोनों परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में लोकेश कुमार, जितेंद्र निमेष, टीटू प्रधान, अनिल कुमार डब्बू, राजकुमार, सत्य प्रकाश भारती, देवेंद्र कुमार, सोनू भारती, मोनू जाटव आदि शामिल थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य केडी जाटव एवं वीरेंद्र सुमन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ डीएम से मांग की है कि उन्हें मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस-दस लाख की सहायता राशि दी जाए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाएं। इसके साथ नगर विधायक मनीष असीजा को इस दुखद घटना की जानकारी दी। उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed