{"_id":"5d7a89168ebc3e93bb4c5a54","slug":"ganpati-visarjan-firozabad-news-agr405447518","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा अगली बरस तो जल्दी आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा अगली बरस तो जल्दी आना
विज्ञापन
सोहन मार्केट में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन करने जाते समिति के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दस दिन तक चले गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा सदर बाजार, स्टेशन रोड, जलेसर रोड, हाईवे एवं सर्विस रोड, होते हुई निकली। ...अगले बरस तू जल्दी आ, देवा ओ देवा.. के भक्ति गीतों के साथ अबीर गुलाल का रंग उड़ा। घरों में पूजा कर प्रसाद लगाया।
गणेश पंडालों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विर्सजन को जिला प्रशासन, नगर निगम के पांच स्थानों को चिह्नांकित किया था। पसीना वाले हनुमान मंदिर के समीप, ढोलपुरा तालाब, टापाखुर्द के तालाब, मोढ़ा एवं रसीदपुर कनैटा पर तालाबों पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े के साथ अबीर का रंग बरसाया और बप्पा को विदाई दी। घंटाघर के राजा, चंद्रवार गेट स्थित गणेश पंडालों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन को ले जा रहे थे। कोई डीसीएम, ईको गाड़ी, कोई बाइक तो कोई पैदल ही गणपति बप्पा की प्रतिमा को थामे विसर्जन के लिए पहुंचा। गणेश पांडाल समिति के सदस्य राजघाट, कछला घाट पर विसर्जन के लिए प्रतिमा को ले गए। सांती रोड पर भी कुछ लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया। किसी ने नदी तो किसी ने तालाब में प्रतिमा विसर्जित की। बसई मोहम्मदपुर थाने का फोर्स सक्रिय रहा। सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, एसओ रवींद्र सिंह ने यमुना किनारे की ओर जाने वाले रास्तों पर फोर्स को तैनात कर दिया था।
गणेश विसर्जन को लेकर रामनगर, पेमेश्वरगेट पर दिन भर जाम के हालात रहे। क्योंकि अधिकत्तर लोग वाहनों से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए यमुना किनारे बने तालाब पर लेकर पहुंच रहे थे। जिसके चलते लोहामंडी से पेमेश्वर गेट और रामनगर तक जाम जैसे हालात पूरे दिन रहे।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शिकोहाबाद में भूड़ा नहर के साथ ही खैरगढ़, कठफोरी, एका और नारखी क्षेत्र में भी हुआ।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। कई युवा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तिरंगा झंडा लहराते हुए चल रहे थे। भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे थे। इस तरह का आलम युवा टोलियों के बीच देखने को मिला। दूध वाली गली से गणेश महोत्सव समिति के सदस्य मयूर नृत्य की टीम के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे। वृंदावन से स्पेशल टीम को बुलाया था।