फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gangster

अनूप के हत्यारोपियों पर गैंगेस्टर के तहत होगी कार्रवाई

Tue, 29 Dec 2020 06:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
gangster
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी के कपावली निवासी अनूप के हत्यारोपियों पर पुलिस गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। थाना पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। वहीं नगला बीच निवासी भाजपा नेता दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता के हत्यारोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने के आरोपियों पर पुलिस ने अब गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना नारखी पुलिस ने 29 अगस्त 2019 को थाना नारखी के कपावली निवासी अनूप कुमार की हत्या के आरोपियों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की तैयारी कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कपावली निवासी अनूप कुमार की जमीनी विवाद के चलते 29 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में अनिल कुमार पुत्र करतार सिंह ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। उन्होंने कहा अनूप के हत्यारोपी कपावली निवासी देवेंद्र सिंह, शिवा एवं हरिभान सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगला बीच में भाजपा नेता दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता के हत्यारोपी ईश्वरदेव गुप्ता, अनिल पंडित, जयकिशन उर्फ जैकी सहित आठ के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed