फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gangster and property confiscation action will be taken against the members of solver gang

सॉल्वर गैंग के सदस्यों पर होगी गैंगेस्टर व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई

Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
gangster and property confiscation action will be taken against the members of solver gang
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों और फर्जी तरीके से आधार कार्ड और अन्य कागज तैयार कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के साथ ही संपत्ति जब्तीकरण भी शामिल है।
विज्ञापन

एसएसपी एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि अपराधियों पर लगाम कसी जाए। उन्हें आर्थिक स्तर पर भी कमजोर किया जाए। उन्होंने बताया कि उनका पूरा फोकस सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल में भेजना है। इसके बाद उनके द्वारा आपराधिक कृत्यों से की गई कमाई को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। यदि फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं होता अथवा सरेंडर नहीं करता है तो उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने सोमवार को सभी छह सदस्यों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा पकड़े गये सभी छह आरोपियों शैलेंद्र उर्फ शीलू निवासी सलेमपुर कर्खा नगला खंगर, सिकंदर निवासी खुरी प्रास झाझा जमुई बिहार, राहुल कुशवाहा निवासी रामचंद्रपुर दरौंडा सीवान बिहार, रोहित यादव निवासी इशहाकपुर नगला खंगर, अमित कुमार निवासी शौरारा नसीरपुर और रजत यादव निवासी नगला बल्ल सिरसागंज का मेडिकल करा सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फरार धर्मेंद्र है मास्टर माइंड
सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि धर्मेंद्र निवासी मदनपुर सिरसागंज मास्टरमाइंड है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि धर्मेंद्र ही परीक्षार्थी से पैसे तय करता था और अलग-अलग स्थानों से सॉल्वर बुलाकर उनके स्थान पर बैठाए गये फर्जी परीक्षार्थियों को नकल कराने का ठेका देता था। वह ट्रेन और हवाईजहाज से भी सॉल्वरों को ले जाता था। एसओजी और सर्विलांस टीम अब धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed