{"_id":"5e2c8a208ebc3e8d43048417","slug":"gangajal-nhi-mil-raha-firozabad-news-agr4265466176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कालोनी के लोगों को एक समय मिल रहा है गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कालोनी के लोगों को एक समय मिल रहा है गंगाजल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी के लोगों को शाम को गंगाजल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जिसको लेकर लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
लेबर कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में गंगाजल की सप्लाई देने के लिए जल निगम द्वारा टंकी का निर्माण कराया गया था। इस टंकी से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी की सप्लाई पहुंचती है। लेकिन पिछले करीब 25 दिनों से लेबर कॉलोनी के लोगों को सुबह के समय ही गंगाजल की सप्लाई मिल पा रही है। शाम की सप्लाई पूरी तरह से बाधित है।
क्षेत्रीय निवासी रामवीर शर्मा, लल्ला ठाकुर, अनिल यादव, जेपी शर्मा, पंकज भारद्वाज, संजीव वशिष्ठ, धीरज गुप्ता आदि का कहना है कि शाम को सप्लाई न आने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से शाम को सप्लाई देने की मांग की है।
विज्ञापन
नहर में जलस्तर ढाई फीट पहुंचा
जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि जेड़ाझाल नहर में सिल्ट जमा होने के कारण झालगोपालपुर से नंदपुर नहर में आने वाला पानी तीन फीट के स्थान पर ढाई फीट पर है। पानी की सप्लाई रुक-रुककर हो रही है। लेकिन शहर को दोनों समय पानी दिया जा रहा है। लेबर कॉलोनी के लोगों को शाम को सप्लाई क्यों नहीं मिल पा रही है। इसकी जानकारी की जाएगी।