{"_id":"672678d73e59fbe1d304dc74","slug":"ganga-water-flows-on-the-road-due-to-leaking-pipeline-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-136368-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर बहा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर बहा गंगाजल
Sun, 03 Nov 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पाइप लाइन लीक होने की सूचना पर शनिवार सुबह निगम के जलकल विभाग की टीम ने पहुंचकर मरम्मत की। हालांकि इस दौरान हजारों लीटर गंगाजल सड़क पर बह गया।
जेड़ाझाल परियोजना से जुड़े हनुमान जलाशय से दुर्गानगर एवं हनुमान गढ़ की ओर जाने वाली पाइप लाइन में शनिवार की सुबह लीकेज हो गया। सुबह करीब सात बजे हुए लीकेज के कारण कोटला रोड पर दीप बार के पास पानी की बौछार निकलने लगी। सूचना पर निगम के जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सहायक अभियंता जलकल फरहत अली भी पहुंचे। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरूस्त कर लिया गया। सहायक अभियंता जलकल के मुताबिक पाइप लाइनों को जोड़ने वाले वॉल्व में लीकेज होने से यह परेशानी हुई। इसकी मरम्मत कर दी गई है।