फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ganga Dussehra: The kites embellish Shops

गंगा दशहरा: सज गई पतंगों की दुकानें  

Sun, 12 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: The kites embellish Shops
गंगा दशहरा को लेकर पतंगों का बाजार सज गया है।
 भले ही अब पतंगबाजी का शौक कम हो चुका है। पर, गंगा दशहरा पर्व को लेकर पतंगों का बाजार एक बार फिर से सज गया है। दुकानें रंग-बिरंगी पतंगों से पटी है। वहीं लोगों ने गंगा दशहरा पर गंगा-यमुना में स्नान की तैयारियां शुरुू कर दी हैं।  
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व 14 जून को है। घर-घर इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस पर्व पर गंगा-यमुना में डुबकी लगाकर शिव पूजा का महत्व है। बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए बटेश्वर जाते हैं। वहीं फीरोजाबाद में तो गंगा दशहरा पर पतंगबाजी का कभी अलग ही नजारा था। दशहरे के दिन चूड़ी के गोदाम हों या फिर दुकानें सभी बंद रहती थीं। बाजारों में सन्नाटा रहता था। छतों पर बच्चे युवा,परिवार के बुजुर्ग तक पतंगबाजी का आनंद लिया करते थे। अब बदलते समय के साथ पतंगबाजी का शौक कम हो चुका है। हालांकि परंपरा का निर्वहन अब भी लोग करते नजर आ जाते हैं। पतंग कारोबारी सुलेमान उस्ताद के पुत्र इमरान ने बताया कि पतंगबाजी का क्रेज आज घट गया है। पहले दशहरा के आने से एक सप्ताह पूर्व ही पतंगों की बिक्री शुरू हो जाती थी। ऐसे में दिन-रात पूरा परिवार पतंग बनाने में ही लगा रहता था। मांझा एवं सद्दा चरखी में भरने को कई मजदूर लगाने पड़ते थे। अब तो सिर्फ दशहरे के दिन या फिर एक दिन पूर्व बिक्री होती है। 
विज्ञापन

मांझा पहले एक हजार गज 50 से 75 रुपया का था। वही मांझा अब सौ से 250 तक पहुंच गया है। पतंगों की कीमतों में भी अंतर आया है। पन्नीवाली पतंग एक रुपया से लेकर 20 रुपया तक की है। वहीं कागज की पतंग अब पहले से काफी महंगी हो गई हैं। पतंग फर्रूखाबाद,आगरा,कानपुर से और मांझा बरेली से लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed