फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gang rape of a woman applying water in the field, a case has been filed

खेत में पानी लगा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 May 2021 10:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of a woman applying water in the field, a case has been filed
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात खेत में पानी लगा रही महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीखपुकार पर उसका भतीजा और ट्यूूबवैल पर सो रहे लोग पहुंचे तो तीनों आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के भतीजे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बीती रात एक महिला अपने खेत में खड़ी फसल की सिंचाई कर रही थी। इस दौरान उसका भतीजा भी साथ था। रात लगभग दो बजे के करीब महिला खेत में पानी लगा रही थी और उसका भतीजा ट्यूबवैल पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान तीन लोग आए और महिला को जबरन खेत में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार सुनकर उसका भतीजा और ट्यूववैल पर सो रहे लोग दौड़े तो तीनों आरोपी भाग खड़े हुए। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे दो लोगों को महिला ने पहचान लिया है, लेकिन तीसरे व्यक्ति को सामने आने पर वह पहचान लेगी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन महिला को लेकर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला के भतीजे की तहरीर पर तीन लोगों करू उर्फ रामप्रवेश पुत्र महेश चंद्र निवासी केसरी, उमेश पुत्र गंगा सिंह निवासी नगला लोकमन के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed