{"_id":"20e59d4a33df93f711bf05357312bec2","slug":"fury-to-not-arrested-of-the-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी विद्युत कर्मियों की गिरफ्तारी न होने से रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी विद्युत कर्मियों की गिरफ्तारी न होने से रोष
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष है। परिवारीजनों ने चार दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि विगत रविवार को विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते संविदा पर कार्यरत लाइनमैन देवेंद्र सिंह निवासी भगवती नगर, टूंडला की हाईटेंशन विद्युत खंभे पर कार्य करने के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेशन रोड पर जाम लगाकर वाहनों एवं बिजली कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। हंगामे के बाद अधिकारियों ने जेई धर्मवीर सिंह, एसएसओ शीलेंद्र पौनियां को निलंबित कर दिया था। साथ ही एसडीओ मनीष कुमार, ठेकेदार निरंजन सिंह, जेई धर्मवीर सिंह और एसएसओ शीलेंद्र सिंह पौनियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना से आक्रोशित परिवारीजनों एवं अन्य ने चेतावनी दी यदि पुलिस चार दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। चेतावनी देने वालों में राकेश कुमार सिंह, हरीओम सिंह, विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, अर्जुन सिंह, केशव सिंह, नितिन कुमार, अशोक कुमार, गीता देवी, राखी देवी, ललिता देवी, अंकिता सिंह, स्नेहलता, कुसमा देवी आदि प्रमुख हैं।