फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Funeral sites will be built in Fariha, Shikohabad

Firozabad News: फरिहा,शिकोहाबाद में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल

Fri, 28 Mar 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Funeral sites will be built in Fariha, Shikohabad
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीेएम रमेश रंजन। संवाद
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने 15 वें वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड फंड एवं दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क एवं अंत्येष्टि स्थल में प्राप्त अवशेष धनराशि से होने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पंचायत,नगर पालिका में इस ग्रांट से होने वाले कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान शिकोहाबाद नगर पालिका में प्रथम एवं द्वितीय किश्त अनटाइड फंड से छह कार्य में से चार को हरी झंडी प्रदान की। दो कार्यों को जांच के बाद स्वीकृति मिलेगी। एका नगर पंचायत में अनटाइड फंड से तीन में से दो कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई। शिकोहाबाद नगर पालिका को टाइड फंड से सात कार्यं के सापेक्ष जिलाधिकारी ने छह को हरी झंडी प्रदान की।
विज्ञापन

नगर पालिका टूंडला में 15 वें वित्त आयोग की टाइड फंड की प्रथम व दूसरी किस्त में प्राप्त धनराशि,अवशेष धनराशि से अवशेष जहां प्रबंधन के लिए वार्ड 22, एक, 20 व 23 में कार्यों को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की। पेयजलापूर्ति के कार्य वार्ड नंबर एक,दो, वार्ड 6, वार्ड 9, 11, 12, 18, 22, 23, 24, 25 में कार्य को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत श्रमिकों हेतु सेफ्टी वर्दी किट प्रदान किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद में टाइट फंड से तीन कार्यों का प्रस्ताव आया। डीएम ने स्वीकृत प्रदान की। जसराना में टाइड फंड से दो कार्यों का के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान की। एका में टाइड फंड से 19 कार्यो में तीन को छोड़कर बाकी को स्वीकृति प्रदान की। शिकोहाबाद पालिका में अंत्येष्टि विकास योजना में प्राप्त धनराशि से वार्ड नंबर 5 मोहल्ला खेड़ा से घोड़ाघाट रोड सिरसा नदी के पास श्मशान घाट के जीर्णोद्धार एवं अंत्येष्टि स्थल निर्माण एवं फरिहा अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य को डीएम ने हरी झंडी प्रदान की। बैठक में एडीएम विशुराजा,सभीनगर पालिका,पंचायतों के ईओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed