{"_id":"56f183a64f1c1b3f7cf14d25","slug":"fun-colors-holiday-hoopla","type":"story","status":"publish","title_hn":" मस्ती के रंग, छुट्टी और हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती के रंग, छुट्टी और हुड़दंग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
होली के दौरान युवतियां सेल्फी लेती नजर आईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की मस्ती, रंग की फुहार। अबीर गुलाल में छिपा अपनों का प्यार। होली का हुड़दंग मंगलवार से ही दिखाई देने लगा। सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेज और बैंकों में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। चूड़ी कारखानों समेत कई निजी प्रतिष्ठानों में भी होली का उल्लास नजर आया। श्रमिकों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाया।
मंगलवार को सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक, कोचिंग सेंटरों में होली की मस्ती छायी रही। कोचिंग सेंटरों पर तो सुबह क्लास नहीं लगी। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे के खूब गुलाल लगाया। बैंकों में काम निपटाने के बाद शाखा प्रबंधकों के साथ युवा स्टाफ ने गुलाल लगाया। बैंकों में कई दिन का अवकाश होने के कारण ही प्रबंधक व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे दिखाई दिए। बैंक अब सोमवार को खुलेंगे। कलक्ट्रेट हो या फिर विकास भवन हर जगह कर्मचारी होली की मस्ती में नजर आए। अवकाश होने के पश्चात भी जो कर्मचारी जरूरी काम निपटाने को पहुंचे वह आपस में होली खेल रहे थे। अधिकारी भी व्यस्त थे।
सीडीओ सुजीत कुमार, पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव के साथ ही डीपीआरओ बनवारी सिंह के साथ अन्य स्टाफ होली के रंग में रंगा दिखा। चूड़ी की फैक्ट्री,गोदामों में भी होली खेली जा गई। गैर जनपद के श्रमिक एक दिन पूर्व ही काम बंद करके रवाना हो गए। एक दूसरे के अबीर गुलाल उड़ाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन खुला रहा बाजार
मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के पश्चात भी शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह से खुला रहा। बाजार में हर कोई अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी करता दिखाई दिया। होलिका में जौं की बालों को भूनने के लिए गन्नों का प्रयोग किया जाता है। गन्ना का प्रयोग शुभ माना गया है। इसलिए रामनगर के साथ सब्जी मंडी एवं रामलीला चौराहा के आस-पास इनके फड़ सजे थे।
एडीफाई में बच्चों ने की जमकर मस्ती
हाईवे स्थित एडीफाई वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने जमकर मस्ती की। कोई सहपाठी को रंग लगा रहा था तो कोई टीचर को सराबोर कर रहा था। होली के गीतों के बीच सुबह से ही बच्चों के सिर होली का रंग चढ़कर बोला। आपस में एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुुुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल टीचर्स और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
होली के उत्सव में सेल्फी का क्रेज
रंगों के त्योहार पर युवाओं के बीच सेल्फी का क्रेज भी दिखा। होली के रंग में रंगे युवाओं ने सेल्फी लेकर इस पल को कैमरे में कैद किया। साथ ही साथियों के साथ अबीर गुलाल उड़ाया।