{"_id":"7d171681ce1bcba148ddaecb718e5590","slug":"full-cross-checking-of-the-list-panchayat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत आरक्षण सूची की क्रास चेकिंग पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत आरक्षण सूची की क्रास चेकिंग पूर्ण
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ग्राम पंचायतों के प्रधान पद एवं ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के सदस्य पदों के आरक्षण की अनन्तिम सूची प्रशासन दो सितंबर को जारी कर सकता हैं। छह सितंबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी और सात को एकत्रीकरण होकर निस्तारण नौ सितंबर तक होगा। फाइनल सूची दस और 11 सितंबर को जारी होगी। सूची 12 सितंबर तक शासन को भेजनी होगी।
पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने 570 ग्राम पंचायतों के साथ जिला पंचायत के 33 वार्ड एवं क्षेत्र पंचायतों के वार्डों एवं ब्लाक प्रमुख पदों के आरक्षण की सूची चार दिन पूर्व तैयार कर ली गई थी। डीएम विजय किरन आनंद ने सीडीओ सुजीत कुमार के निर्देशन में सूची की क्रास चेकिंग कराने का निर्णय लिया था। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो आरक्षण सूची के क्रास चेकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन सूत्रों की मानें तो डीएम विजय किरन आनंद के 31 अगस्त को देररात तक लौटने की उम्मीद है। वहीं सीडीओ सुजीत कुमार लखनऊ में होने वाली विकास संबंधी बैठक से 31 अगस्त को देर रात तक लौटेंगे। एडीएम कर्मेंद्र सिंह के अवकाश पर होने के कारण डीएम का चार्ज नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के पास है। ऐसे में आरक्षण की अनन्तिम सूची दो सितंबर को जारी होने की उम्मीद है। एक से छह सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी और सात सितंबर तक इन्हें एकत्रित किया जाएगा। 12 सितंबर को फाइनल के ही साथ शासन को सूची जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची की क्रास जांच पूरी हो गई है। फाइनल कर लिया है। अनन्तिम सूची दो सितंबर को जारी होगी। शासन ने भी दो सितंबर तक जारी का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
सुजीत कुमार सीडीओ फीरोजाबाद।