फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friendship was made in Etawah jail, then robbery took place in Shikohabad

Firozabad News: इटावा जेल में हुई दोस्ती, फिर शिकोहाबाद आकर की लूट

Tue, 28 Oct 2025 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Friendship was made in Etawah jail, then robbery took place in Shikohabad
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- जेल में सजा भुगतने के दौरान बनाई थी लूट की योजना
विज्ञापन


- एक ऑटो चालक, दूसरा नोएडा में था सिक्योरिटी गार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। थाना पुलिस द्वारा सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाशों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों कई खुलासे किए हैं।
पकड़ा गया बदमाश अली खान ऑटो चालक और अजय रावत नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। इन पर भिंड मध्य प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाश इटावा जेल में किसी मामले में सजा भुगत रहे थे। तभी दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। जेल में हुई दोस्ती के बाद दोनों बदमाशों ने लूट की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने इटावा से ही काले रंग की पल्सर बाइक को चोरी किया। उसकी नंबर प्लेट हटा दी। इसके बाद शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक पुलिस चौकी के पास ही पल्सर सवार दोनों ने महिला नेहा जैन के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी।यहां घटना करने के बाद वह सिरसागंज बाजार में किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।






रास्ते में ही बदमाशों ने बदले थे कपड़े

पुलिस सूत्र बताते हैं कि दोनों बदमाशों ने घटना करने के बाद पकड़ में न आएं, इसके लिए सिरसागंज पहुंचे। इसके बाद करहल होते हुए सैफई और फिर इटावा पहुंच गए थे। इस सफर के बीच उन्होंने इस बात का ख्याल रखा था कि वह टोल प्लाजा से होकर न गुजरें। उन्हें चेकिंग के दौरान पकड़े जाने का डर था। इटावा पहुंचकर कुछ दिन रुकने के बाद वह जयपुर भाग गए थे।
विज्ञापन







पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
पुलिस के अनुसार घटना के बाद से बदमाश पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। उनकी तलाश में पुलिस ने न सिर्फ इटावा, मैनपुरी जनपद बल्कि जयपुर तक की दौड़ लगाई थी। बदमाशों की पहचान के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed