फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friend's murderer Ramnaresh surrenders in court

Firozabad News: दोस्त के हत्यारोपी रामनरेश ने न्यायालय में किया सरेंडर

Wed, 27 Sep 2023 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Sep 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Friend's murderer Ramnaresh surrenders in court

विज्ञापन
फिरोजाबाद। दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रामनरेश यादव ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। थाना फरिहा पुलिस उसकी टोह लेती रह गई। एसएचओ फरिहा बैजनाथ सिंह ने कहा कि हत्यारोपी रामनरेश ने एसीजेएम द्वितीय के यहां चोरी के मामले में वारंट होने के कारण उसमें सरेंडर किया है।

थाना फरिहा के गांव दादनपुर निवासी रामनरेश ने अपने ही मित्र पूरन सिंह कुशवाह को फोन करके बुलाने के बाद 22 सितंबर को हत्या कर दी थी। हत्यारोपी रामनरेश ने पहले चाकू से गोदा फिर चार गोली उसकी शरीर में उतार दी थी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। थाना फरिहा पुलिस हत्यारोपी रामनरेश की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था। हत्यारोपी कहीं न्यायालय में सरेंडर नहीं कर दे इसके कारण वहां फरिहा पुलिस के द्वारा एसीजेएम प्रथम के यहां पर निगरानी भी कराई जा रही थी। लेकिन रामनरेश शिकोहाबाद क्षेत्र में 2019 में हुई चोरी की घटना में वारंट जारी हो जाने के कारण उसमें सरेंडर करने पहुंच गया। उसके जेल जाने के बाद फरिहा पुलिस को जानकारी हो सकी। थानाध्यक्ष फरिहा बैजनाथ सिंह ने बताया कि दोस्त के हत्यारोपी रामनरेश की गिरफ्तारी को टीमें लगीं थी। एसीजेएम प्रथम के यहां निगरानी कराई जा रही थी। लेकिन उसने बड़ी चालाकी से चोरी के मामले में वारंट जारी होने के कारण उसमें सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसे रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed