{"_id":"6499c2f1cd95532029087ee6","slug":"friend-attacked-with-knives-firing-firozabad-news-c-25-1-201692-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दोस्त पर किया चाकुओं से हमला, फायरिंग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दोस्त पर किया चाकुओं से हमला, फायरिंग,
Mon, 26 Jun 2023 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। दुकान से घर जा रहे एक युवक को उसका दोस्त बुलाकर घर ले गया और चाकुओं से हमला बोल दिया। तमंचे के बल पर दो घंटे कमरे में बंधक बनाए रखा। घायल युवक ने दोस्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना रविवार शाम छह बजे करीब की है। नगर के मोहल्ला शिवपुरी काॅलोनी गली नंबर एक निवासी सक्षम जैन की दीक्षित मार्केट में बर्तन की दुकान है। पीड़ित के अनुसार वह दुकान से घर लौट रहे थे, तभी उसके दोस्त शिवकुमार निवासी गली नंबर चार का फोन आया और उसे घर बुलाया। सक्षम के अनुसार वह जैसे ही उसके घर पहुंचकर कुर्सी पर बैठा तभी पीछे से उसने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला बोल दिया। एक के बाद एक कर कई बार कर दिए। बचाव में वह उससे भिड़ गया। उसने उसे मुंह व कंधे पर काट लिया। बचाव को वह घर के दूसरे कमरे में पहुंचा तो उसने तमंचा निकाल लिया। तमंचे से दो फायर किए। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दो घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा। घर जाकर घटना को दुर्घटना बताने की बात पर ही पट्टी कराकर छोड़ा गया। पुलिस ने घायल का डाॅक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ही आपस में दोस्त हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फ़ोटो-