फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Freight Corridor guard death, charged with murder

माल भाड़ा कोरीडोर चौकीदार की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 May 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 09 May 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
 माल भाड़ा कोरीडोर के चौकीदार युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पीड़ित परिवारीजनों ने मृतक के गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस युवक की मौत हादसे में होना बता रही है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र के गांव गुंदाऊ निवासी सोनवीर सिंह यादव पुत्र भीकम सिंह यादव माल भाड़ा कोरीडोर में चौकीदार था। शुक्रवार रात उसे गांव का ही रिंकू पुत्र सज्जन सिंह अपने साथ बुलाकर ले गया था। यहां दोनों की मुलाकात गांव के ही जागेश सिंह पुत्र मुन्नालाल से हो गई। सोनवीर रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव बरगदपुर के समीप और रिंकू उससे चार किलो मीटर दूर तैनात था। वहीं जागेश की ड्यूटी दिन में थी, लेकिन वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद रिंकू के पास ही रुक गया था। सुबह करीब चार बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद सोनवीर रिंकू के पास नहीं पहुंचा।  खोजबीन के दौरान सोनवीर का शव बरगदपुर गांव के समीप पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस के साथ ग्रामीणों को दी गई। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कोतवाल उतर, दक्षिण और रसूलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के चाचा रघुराज का आरोप है कि उसके भतीजे की हत्या की गई है। वहीं थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि युवक की मौत मिट्टी खोदाई के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि उन्होंने कहा  यदि तहरीर आती है तो हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed