फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Freedom of expression and brainstorm ideas

अभिव्यक्ति की आजादी और विचारों पर मंथन

Sun, 20 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Freedom of expression and brainstorm ideas
अधिवक्ता परिषद ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
 अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की ब्रजक्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला में अभिव्यक्ति की आजादी के मानक युवाओं को बताए। साफ कहा कि आजादी का मतलब यह नहीं कि हम कुछ भी बोलें। हमें ध्यान रखना चाहिए कि लोकहित प्रभावित नहीं हों। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा प्रदान करना है।
विज्ञापन

तुलसी पैलेस सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ एडीजे उमाशंकर शर्मा ने भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र दिल्ली के निदेशक दिलीप कुमार दुबेे ने इतिहास के पन्नों के माध्यम से युवाओं को समझाने का प्रयास किया। साफ कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि हम किसी से कुछ भी बोलें। पिता या मां की संपत्ति पर तुम्हारा हक है लेकिन उसके साथ कर्तव्यों का पालन तो बेटे को भी करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकहित को ही सर्वोपरि माना है। हमारे भटके युवाओं को अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में बताना होगा। लखनऊ पीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशी प्रकाश सिंह ने कहा आजादी के मायने समझने चाहिए। हम सभी का प्रयास होगा कि युवाओं को सही मार्ग निर्देशन मिले और वह भटकें नहीं। परिषद के कार्यकारी महामंत्री चरन सिंह त्यागी ने कहा युवाओं को नई सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन हम कोई बात कहते हैं उसका असर कितना होगा यह समझना चाहिए। कार्यशाला में सत्य प्रकाश राय, राजेश कुलश्रेष्ठ ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहे एडीजे उमाशंकर शर्मा ने कहा कोई पद बड़ा नहीं होता, किसी का कद बड़ा नहीं होता और कोई हद से भी ज्यादा बड़ा नहीं होता। हर किसी को हद में रहना चाहिए। संचालन विजय शर्मा ने किया। परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष अचल सिंह राठौर एडवोकेट के नेतृत्व में मंचासीन अतिथियों का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यशाला में नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, शीलेंद्र प्रताप चौहान, श्रीभगवान गुप्ता, अमित दीक्षित, आरएसएस के रमाकांत उपाध्याय, प्रभाष्कर राय, शंकरलाल निषाद, शेर सिंह राजपूत, उमेशचंद्र ओझा, प्रवीन यादव, कौशल राठौर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed