फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four youth arrested with 16 kg ganja

Firozabad News: टूंडला में 16 किलोग्राम गांजे के साथ चार युवक गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four youth arrested with 16 kg ganja
टूंडला। रविवार सुबह थाना पुलिस ने चार युवकों को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी युवक ओडिशा से गांजा की तस्करी कर आसपास के जनपदों में बिक्री करते थे।
विज्ञापन



थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा का ताल स्थित अमन होटल पर चार युवक फ्रेश हो रहे हैं, जिनके पास मादक पदार्थ है। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम कृष्ण स्वरूप पाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने युवकों की घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास पिठ्ठू बैग से चा-चार किलोग्राम कुल 16 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


युवकों से बरामद यूपी में गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उस्मान उर्फ दच्ची, अमीरुल निवासी 24 फुटा रोड थाना क्वार्सी अलीगढ़, मोहम्मद सारिक जमालपुर थाना क्वार्सी अलीगढ़ और रहमत अली निवासी रियाज कालोनी नगला पटवारी थाना क्वार्सी अलीगढ़ बताया है। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर आसपास के जिलों में बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed