फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four injured in stone pelting after dispute over parking bike outside house

Firozabad News: घर के बाहर बाइक खड़ी करने पर विवाद, पथराव में चार घायल

Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four injured in stone pelting after dispute over parking bike outside house
-घर में हुए पथराव के बाद घटना की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत संवाद - फोटो : -घर में हुए पथराव के बाद घटना की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। त्रयोदशी संस्कार के दौरान घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद दोबारा गहरा गया। पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के घर की छत पर पथराव कर दिया। इस घटना में घर की छत पर खाना बना रहीं महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा में गत 31 अक्तूबर को प्रीतम की मां पार्वती देवी का निधन हो गया था। बीते मंगलवार को त्रयोदशी संस्कार में रिश्तेदार शामिल हुए थे। किसी रिश्तेदार ने पड़ोसी के घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। इस बात पर विवाद हुआ था। जिसमें समझौता भी हो गया था। आरोप है कि बीते बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने प्रीतम के बेटे को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पड़ोसियों ने रात के समय पीड़ित के घर की छत पर पथराव कर दिया। पथराव भी उस समय किया गया, जब घर की महिलाएं छत पर खाना पका रही थीं। पथराव होने से बाइक के अलावा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पीड़ित प्रीतम, आदित्य, मालती एवं मनीष कुमार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने दो घायलों का मेडिकल कराया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed