फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four day Urs of Anwar Hussain Shah from today

Firozabad News: अनवार हुसैन शाह का चार दिवसीय उर्स आज से

Sun, 03 Nov 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four day Urs of Anwar Hussain Shah from today
फिरोजाबाद। सूफी सैय्यद अनवार हुसैन शाह अबरारी हसनी रहमत उल्ला अलैह का चार दिवसीय उर्स 3 नवंबर से शुरू होगा। छह नवंबर तक चलने वाले उर्स के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लोग शामिल होंगे। कव्वाली शमां के साथ सरकारी चादर पोशी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

आकलाबाद हसनपुर (बारह बीघा) स्थित दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी सददाम हुसैन एवं सूफी कमाल अनवर, सूफी हिलाल अनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि दसवां उर्स में 3 नवंबर को शाम को सरकारी चादरपोशी दरगाह परिसर सेउठकर मजार शरीफपर पेश की जाएगी। रात नौ बजे से कव्वाली शमां होगा। दस बजे से ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा। 4 नवंबर को रात्रि नौ बजे हल्का ए जिक्रपाक, रात्रि नौ बजे कव्वाली होगी। पांच नवंबर को नमाजे फजर कुरान ख्वानी सुबह दस बजे रस्म अदा होगी। इसके बाद महफिले रंग दरगाह परिसर में होगा। 6 नवंबर को संदल का जुलूस छुट्टन मैनेजर के साठ फुटा रोड से उठकर सैलई पुलिया से सांती रोड स्थित दरगाह शरीफ पर पहुंचेगा। इस दौरान सूफी राशिद अली, जुलफिकार हुसैन, अबसार हुसैन, हादी जावेद, इरशाद अली इनजमाम हुसैन दानिश अली लारेब कमाल अदीब हिलाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed