फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four arrested, including a girl, carrying a car to Ganza

कार में गाजा ले जाते युवती समेत चार गिरफ्तार

Sun, 12 Dec 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, including a girl, carrying a car to Ganza
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने रविवार को कार में छिपाकर गांजा ले जा रहे युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 किलो 500 ग्राम गांजा, कार, 4 मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नौशहरा पुल के समीप एक कार में गांजा सप्लाई करने आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार में सवार एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संतोष लिमा निवासी ग्राम राबा अडवा गजपति उड़ीसा, शंकरलाल गोस्वामी निवासी रानी सती मंदिर के पास रतन नगर, पिलवा वरधान व दीपना वरधान निवासी विक्रमपुर मंडी मीरा थाना नौहला घाट गजपति उड़ीसा बताया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed