{"_id":"589b2a6a4f1c1b905237a071","slug":"fort-railway-station-put-on-the-block-change-the-path-of-toofan-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ट स्टेशन पर रेलवे ने लगाया ब्लाक, तूफान एक्सप्रेस का बदला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्ट स्टेशन पर रेलवे ने लगाया ब्लाक, तूफान एक्सप्रेस का बदला मार्ग
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा फोर्ट के प्लेटफार्म नंबर दो पर वाशएबल एप्रम ब्लाक के चलते अप और डाउन की तूफान एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। साथ ही दो पैसेंजर ट्रेन के रूट को भी शॉर्ट कर दिया गया है।
रेलवे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर कार्य होने के चलते रेलवे ने हावड़ा से चलकर बांद्रा जाने वाली अप और डाउन तूफान एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया है। अब तूफान एक्सप्रेस 13 मार्च तक आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की बजाय आगरा सिटी, राजा की मंडी होते हुए कैंट स्टेशन जाएगी। वहां से फिर राजा मंडी, मथुरा होते हुए दिल्ली रवाना होगी।
इसी तरह आगरा कैंट से राजा मंडी, आगरा सिटी स्टेशन, यमुना ब्रिज होते हुए टूंडला आयेगी। तूफान एक्सप्रेस का आगरा सिटी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं अप और डाउन की आगरा फोर्ट-रतलाम पैसेंजर और कोटा पैसेंजर आगरा फोर्ट, जमुना ब्रिज तक नहीं आएंगी। ये दोनों ट्रेनों को ईदगाह रेलवे स्टेशन तक ही लाया जाएगा। वहां से ही वे कोटा व रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगी। इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकरी अमित मालवीय ने कहा है कि यह ब्लाक 35 दिन का होगा। इसके बाद ट्रेनों का बदला हुआ मार्ग एवं ठहराव यथावत कर दिया जाएगा।