{"_id":"64330919417ebc6eea09a304","slug":"former-mla-chandrabhan-maurya-passed-away-due-to-illness-firozabad-news-c-25-1-119521-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पूर्व विधायक चंद्रभान मौर्य का बीमारी के चलते निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पूर्व विधायक चंद्रभान मौर्य का बीमारी के चलते निधन
Mon, 10 Apr 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। आगरा की एत्मादपुर सीट से पांच बार विधायक रहे चंद्रभान मौर्य का सैफई के अस्पताल में शनिवार देररात बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गढ़ी जोरी में रविवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी जोरी निवासी चन्द्रभान मौर्य किसान नेता चौधरी चरनसिंह से प्रभावित थे। उन्होंने 1977 में लोकदल से एत्मादपुर सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे दोबारा लोकदल, फिर दो बार जनता दल व अंत में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए। एत्मादपुर सीट पर पांच बार विधायक रहते हुए भी वे अपना घर नहीं बना पाए।
उनके पुत्र चन्द्रप्रकाश मौर्य ब्लाक प्रमुख रहे, वहीं पुत्रवधू पुष्पा मौर्य नगर पालिका की चेयरमैन रहीं। वह अंतिम बार सपा से विधायक चुने गए थे तभी से वे सपा से जुड़े थे। सैफई अस्पताल से उनका शव स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां राजनैतिक दल के लोगों के साथ ही जनता ने श्रद्धांजलि दी। शव का शाम करीब साढ़े चार बजे गांव गढ़ी जोरी में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें पुलिस के जवानों ने सलामी दी। उनके निधन पर सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव, विधायक प्रेमपाल धनगर, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, सीओ हरीमोहन, नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने शोक व्यक्त किया।
चन्द्रभान मौर्य का राजनैतिक सफर
सन् 1977 - एत्मादपुर सीट पर लोकदल से चुनाव जीते
सन् 1985 - एत्मादपुर सीट पर फिर से लोकदल से चुनाव जीते
सन् 1989 - एत्मादपुर सीट पर जनतादल से चुनाव जीत
सन्-1991 - एत्मादपुर सीट पर फिर से जनता दल से चुनाव जीते
सन्-1993 - एत्मादपुर सीट पर ही सपा से चुनाव जीते