फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   forjery

एक ही अभिलेखों पर फिरोजाबाद और अमेठी में नौकरी करने वाले शिक्षक की तलाश शुरु

Sat, 26 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
forjery
फिरोजाबाद। एक ही अभिलेखों पर फिरोजाबाद और अमेठी में नौकरी करने वाले शिक्षक की तलाश बेसिक शिक्षा विभाग में शुरू हो गई है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर संबंधित शिक्षक के बारे में जानकारी मांगी है। अमेठी बीएसए का स्थानीय बीएसए कार्यालय में एक पत्र आया है।
विज्ञापन

इसमें अभिषेक पुत्र दीपक वर्मा नाम से एक शिक्षक अमेठी के साथ फिरोजाबाद में भी कार्यरत बताया गया है। पत्र में बताया गया है कि दोनों शिक्षकों के एक ही अभिलेख हैं। अमेठी के बीएसए का पत्र आने के बाद से जनपद में जांच शुरू हो गई है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर संबंधित शिक्षक के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जानकारी आने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू होगी। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि अमेठी बीएसए का पत्र आया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों से शिक्षक के बारे में जानकारी मांगी गई है। शिक्षक किस विद्यालय में तैनात हैं, मामला संज्ञान में आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना में तैनात शिक्षक के सत्यापन को भेजे अभिलेख
गोंडा जनपद और फिरोजाबाद के जसराना ब्लॉक में तैनात शिक्षक देवेंद्र के अभिलेखों की जांच चल रही है। अभिलेख का सत्यापन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को बीएसए ने पत्र लिखा है। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed