फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   For self-employed loan thronging crowd of youngsters

स्वरोजगार ऋण के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़ 

Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
For self-employed loan thronging crowd of youngsters
जिला उद्योग केंद्र पर ऋण आवेदन के लिए लगी युवाओं की भीड़
समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंक ऋण की चाह में मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र पर सुबह से शाम तक भीड़भाड़ रही। फार्म प्राप्त करने के लिए युवाओं केसाथ बुजुर्ग भी कतार में नजर आए। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम बार समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में नए उद्योग सृजन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र में मंगलवार को सुबह 10 बजे से ही फार्म प्राप्त करने के लिए युवाओं का आना शुरू हो गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा युवाओं की सुविधा के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई थी। भीषण गर्मी व उमस के बावजूद दोनों काउंटरों फार्म प्राप्त करने के लिए युवक, युवतियों के साथ बुजुर्ग भी लाइन में लगे दिखे। पहले फार्म प्राप्त करने को लेकर युवाओं में मारामारी का आलम दिखा। इस दौरान कुछ लोग आपस में ही भिड़ गए। तो कुछ अंदर से फार्म प्राप्त करने की जुगत भिड़ाते रहे। फार्म प्राप्त करने के लिए कुछ युवा चार पहिया गाड़ी में पहुंचे। सहायक प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन 400 फार्म वितरण किए गए हैं। फार्म वितरण की अंतिम तिथि 30 जून है। इसके उपरांत कोई फार्म वितरण नहीं किया जाएगा। दो से पांच जुलाई तक भरे हुए फार्म जमा किए जाएंगे। 
विज्ञापन


आरसेटी में युवा सीख रहे एसी, फ्रिज की रिपेयरिंग करना
फीरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित भारतीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) द्वारा दो दर्जन से अधिक बेरोजगार युवाओं को एयरकंडीनशर, रेफ्रीजरेशन रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरसेटी डायरेक्टर युगपाल सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान में दो दर्जन से अधिक युवाओं को एसी व फ्रिज रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे ट्रेड में भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed