फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog, missed chills

कोहरा छाया, छूटी कंपकपी

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fog, missed chills
कोहरे ने पहना ‌द‌िए ऊनी कपडे - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे

विज्ञापन
फीरोजाबाद।
माह के आखिरी दिन मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। सीजन के पहले कोहरे ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। बुधवार को इतना घना कोहरा था कि पास का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर वाहन रेंग रहे थे।
मंगलवार की रात को ओस ने घना कोहरा पड़ने के संकेत दे दिए थे। बुधवार की सुबह इतना घना कोहरा था कि हाईवे पर दृश्यता शून्य थी। वाहन चालकों को सामने का कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। कोहरा के कारण छोटी कक्षा के छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई। कई तो अभिभावकों सख्ती के कारण सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल गए। स्कूल वाहन व रिक्शा में बैठे बच्चे सर्दी से ठिठुरते नजर आए। लोगों के बक्सों में रखे स्वेटर- मफलर बाहर निकल आए। सुबह लोग घर से फुल स्वेटर व कैप अथवा मफलर बांधकर निकले।
विज्ञापन


देर से खुला बाजार, कम दिखे ग्राहक
 घने कोहरे का असर बाजार में भी देखने को मिला। आम दिनों में जहां बाजार 10 बजे तक खुल जाता था, बुधवार को अधिकतर दुकानें देर से खुलीं। करीब 12 बजे तक बाजार खुला। ग्राहक भी कम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed